Farrukhabad News : जनपद फर्रूखाबाद के कायमगंज ब्लॉक के समस्त बेसिक शिक्षा परिवार द्वारा सीपी सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल का विदाई एवं सम्मान समारोह अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

3 वर्ष 10 माह का रहा सराहनीय कार्यकाल
बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने कायमगंज विकास खंड में 3 वर्ष 10 माह तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अत्यंत कर्मठता, लगन और स्नेहपूर्ण तरीके से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विदाई समारोह के दौरान शिक्षकों का उनके प्रति अगाध प्रेम और सम्मान देखने लायक था।

अधिकारी नहीं, बड़े भाई की भूमिका में किया कार्य
विदाई के क्षणों में माहौल अत्यंत भावुक हो गया और कई शिक्षकों की आंखें नम हो गईं। शिक्षकों का कहना था कि ओम प्रकाश पाल ने केवल एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि सदैव एक बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन किया और हर समस्या का समाधान निकाला। उल्लेखनीय है कि उनका स्थानांतरण लखनऊ के निकट सीतापुर जिले में हुआ है।

बेसिक शिक्षा परिवार का रहा पूर्ण सहयोग
इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन कायमगंज के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष निर्देश गंगवार, अरेंद्र यादव, समस्त ARP, संकुल शिक्षकों एवं नोडल अधिकारियों द्वारा विधिवत रूप से संचालित और व्यवस्थित किया गया।
























