फर्रुखाबाद : छत से पानी में गिरे मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना के गांव चैनगंज गांव में छत से बाढ़ के पानी में गिरे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान जनपद कासगंज के गांव सरौली निवासी इंद्रेश का तीन वर्षीय बेटा प्रांशु के रूप में हुई। बता दें कि प्रांशु कुछ दिनों पहले ही अपने मामा मिथिलेश के घर चैनगंज आया हुआ था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रांशु घर में खेलते-खेलते मकान की छत पर चला गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे चारों तरफ भरे पानी में जा गिरा।

फर्रुखाबाद
मृतक मासूम प्रांशु का फाइल फोटो

काफी देर बाद हुई खोजबीन, पानी में मिला मासूम का शव

प्रांशु के छत से नीचे पानी में गिरने की जानकारी परिजनों को तुरंत नहीं हो सकी। जब काफी देर तक मासूम घर में कहीं दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। काफी मशक्कत और तलाश के बाद प्रांशु घर के पास पानी से भरे खेत में अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने उसे आनन-फानन में राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम को मौत के8 सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

बाढ़ के पानी से घिरा है गांव, सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता

मृतक के मामा मिथिलेश और स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनगंज गांव के चारों तरफ इस समय पानी भरा हुआ है। घरों के आसपास पानी जमा होने के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ है। मासूम प्रांशु की इस असामयिक मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाता नजर आ रहा है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें