Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित गल्ला मंडी में रविवार को रामलीला समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख उद्योगपति स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्को बाबू के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सत्यप्रकाश अग्रवाल को रामलीला समिति का पुन: अध्यक्ष चुना गया।

6 अक्टूबर से गणेश पूजन के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम
बैठक के दौरान आगामी रामलीला महोत्सव की तिथियों की भी आधिकारिक घोषणा की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार, रामलीला मंचन का शुभारंभ आगामी 6 अक्टूबर को ‘क ग्राउंड’ में विधिवत गणेश पूजन के साथ होगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को नगर में भव्य राम बारात निकाली जाएगी, जिसमें कई आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। 20 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मंडी समिति परिसर में मनाया जाएगा, जबकि 21 अक्टूबर को गल्ला मंडी चौराहे पर ऐतिहासिक भरत मिलन एवं श्रीराम राजगद्दी समारोह आयोजित किया जाएगा।

समिति में नए पदाधिकारियों और प्रबंधकों को मिली जिम्मेदारी
महोत्सव को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। समिति में सतीश चंद्र अग्रवाल, शंभू दयाल कौशल, सतीश चंद्र अग्रवाल, प्रहलाद नारायण अग्रवाल और कृष्ण मुरारी रस्तोगी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज कुमार कौशल को महामंत्री, जबकि पवन गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, राजन गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, राघव अग्रवाल और अमित सेठ को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। संजय बंसल और नीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा संजीव शाक्य, पीयूष गंगवार और प्रतीक राज कौशल को मुख्य प्रबंधक बनाया गया है।

संरक्षण मंडल और प्रबंधकों के मार्गदर्शन में होगा आयोजन
आयोजन को व्यवस्थित रूप देने के लिए अनिल कुमार अग्रवाल, अरविंद माहेश्वरी, अरविंद अग्रवाल, डॉ. संतोष गौड़, राजीव गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव रस्तोगी, सुधीर रस्तोगी, हनी अग्रवाल, जगदीश चंद्र कौशल, सुधाकर दुबे, सुखदेव दुबे, संजीव शाक्य, प्रमोद भारद्वाज, अवधेश अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, एड. राजेश अग्निहोत्री, मनोज गुप्ता, सोनू गंगवार, बृजेश कौशल, सोनू गुप्ता, सूरज पाल यादव, मनोज गंगवार, संजीव अग्रवाल और रामप्रकाश यादव को प्रबंधक मंडल में शामिल किया गया है। वहीं, डॉ. शरद गंगवार, वीरेंद्र राठौर, डॉ. विकास शर्मा, कालीचरण राठौर, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान और डॉ. प्रमोद राठौर को संरक्षण मंडल में स्थान दिया गया है। बैठक के दौरान प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल मौजूद रहे।

























