फर्रुखाबाद : अनधिकृत स्लीपर बसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन कवच 2.0’ के तहत 6 बसें सीज

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में अवैध रूप से संचालित वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत व यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय की संयुक्त टीम ने शहर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनधिकृत रूप से सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की गहनता से जांच की गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

‘ऑपरेशन कवच 2.0’ के तहत सुरक्षा मानकों की जांच

उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अनधिकृत वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन कवच 2.0’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना परमिट, बिना फिटनेस और सुरक्षा मानकों से रहित स्लीपर बसों की पहचान करना है। जांच के दौरान बसों में इमरजेंसी एग्जिट, फायर अलार्म सिस्टम और फर्स्ट-एड किट जैसी सुविधाओं की जांच के साथ-साथ चालकों की स्थिति पर भी नजर रखी गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बसों पर सीज व भारी जुर्माने की कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली 08 स्लीपर बसों का चालान किया गया, जबकि 06 स्लीपर बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई के तहत कुल ₹1.60 लाख का जुर्माना लगाया गया और ₹1.40 लाख का कर आरोपित किया गया। परिवहन विभाग फर्रुखाबाद ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत संचालन और कर बकाया रखने वाले वाहनों पर आगे भी इसी तरह कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें