फर्रुखाबाद : आबकारी विभाग ने कई शराब दुकानों पर किया औचक निरीक्षण, स्टॉक रजिस्टर से लेकर CCTV तक जांचे – मचा हड़कंप

Farrukhabad News : उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त के आदेश और फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-3) रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

स्टॉक रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की हुई सघन जांच

निरीक्षण अभियान के दौरान क्षेत्र की कम्पोजिट दुकानों—रूनी, महरूपुर बिजल—और देशी मदिरा दुकानों—रूनी, नगरिया देवघरापुर तथा लहुआ नगला—की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया। इसके साथ ही दुकानों पर उपलब्ध शराब का मिलान सरकारी अभिलेखों से किया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

आबकारी टीम ने सभी अनुज्ञापियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने सभी रिकॉर्ड और अभिलेख हमेशा अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा तय मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें