फर्रुखाबाद : केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, मनजीत चौरसिया बने अध्यक्ष

Farrukhabad News: रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज नगर स्थित आजाद नगर में केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय रस्तोगी ने की। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख दवा व्यवसायी एकजुट हुए और संगठन की मजबूती के साथ-साथ व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का चुनाव

बैठक के दौरान कमालगंज इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए अजय बिश्नोई को संरक्षक और मनजीत चौरसिया को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा दिलीप बिश्नोई व अफलाक मोहम्मद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिवम दुबे को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।

कमालगंज
कमालगंज

व्यापारिक हितों और संगठन विस्तार का संकल्प

नई टीम में अजगर खान को मंत्री, संजीव बिश्नोई को कोषाध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता को संगठन मंत्री तथा मोहम्मद मुजिम को मीडिया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। बैठक में विवेक अग्रवाल और मनोज जौहरी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को नए आयाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें