फर्रुखाबाद : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बढ़ी अंतिम तिथि, अब 7 अगस्त तक करें आवेदन

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहिल्ला फर्रूखाबाद में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में दाखिला लेने का सुनहरा मौका अभी बाकी है। नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय, नोएडा के निर्देशानुसार चयन परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अब 7 अगस्त 2026 तक कर सकेंगे आवेदन

विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पात्र एवं इच्छुक छात्र अब 07 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। इस तिथि विस्तार से उन अभिभावकों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

पोर्टल पर नि:शुल्क करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

योग्य उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट [https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/](https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/) पर जाकर निर्धारित अवधि के भीतर पूर्णतः निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें