फर्रुखाबाद : कायमगंज में चाइनीज मांझे की 18 रील के साथ एक आरोपी गिरफ्तार – मचा हड़कंप

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है है। बता दें कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नगर की पतंग दुकानों पर अचानक छापेमारी का बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बाजार में अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के बीच हड़कंप मच गया।

दुकान से 18 रील चाइनीज मांझा बरामद

कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नगर की कुल 12 पतंग दुकानों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान बजरिया राधाकृष्ण स्थित एक अस्थायी दुकान से पुलिस ने 18 रील प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलवीर खां निवासी दुकानदार सौरभ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नियमों के उल्लंघन पर मिलेगी सख्त सजा

चौकी प्रभारी अंकुर भाटी ने बताया कि यह अभियान बाजार में चोरी-छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री की मिल रही लगातार शिकायतों के आधार पर चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाइनीज व नायलॉन मांझा इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद खतरनाक है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में प्रतिबंधित मांझा बेचने या उसका भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दुकानें सील कर दी जाएंगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें