विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि फर्रुखाबाद के कायमगंज और जहानगंज में समाजवादी पार्टी ने ‘पीडीए जन-पंचायत’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच से उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।
सरकार पर तीखा हमला : हक और अधिकार छीनने का आरोप
पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने आरक्षण और नौकरियों में भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बेईमानियां अब अदालतों में भी उजागर हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देश की 85 फीसदी आबादी का हक छीनने का काम कर रही है।
बदलाव की हवा : एकजुट पीडीए बनाएगा अपनी सरकार
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह यादव ने भी विचार रखे। नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता इस भ्रष्ट और जातिवादी शासन से तंग आ चुकी है। रामआसरे विश्वकर्मा ने दावा किया कि पूरा पीडीए समाज अब एकजुट हो चुका है। आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और सपा के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की अपनी सरकार बनाएगी।
पीडीए की पंचायत में मौजूद रहे
इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, डॉ0 जेपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, जिला उपाध्यक्ष सिराजुल अफाक मुन्ना, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज अरविंद यादव, हरिओम सिंह यादव, विशाल राठौर, अमित यादव, शिवशंकर शर्मा, अरुणपाल शर्मा, रामशरण कठेरिया, रामविलास राजपूत, राकेश दिवाकर राका, बिल्लू श्रीवास्तव, आशीष शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गोविंद सिंह पूर्व प्रधान, आनंद यादव, मुन्नालाल शाहू, सीमा श्रीवास्तव, पंचशील राजपूत, ओमप्रकाश सिंह पूर्व प्रधान, महेश फौजी, राहुल देव वर्मन, अशोक अंबेडकर, बंटी यादव आदि पदाधिकारी साथियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।



















