फर्रुखाबाद : चोरों का तांडव, स्कूल से कीमती सामान उड़ाया, मजार की गुल्लक तोड़कर नकदी साफ – पुलिस जांच में जुटी

रविवार की देर रात जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल कस्बे में कायमगंज मार्ग पर स्थित शारदा वीरेंद्र उत्तर माध्यमिक पांचाल शिक्षण संस्थान में रविवार की रात चोरों ने स्कूल की बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने वहां रखा करीब 7.5 किलोवाट की क्षमता वाला भारी-भरकम अल्टरनेटर खोल लिया। चोरों ने स्कूल के ऑफिस का ताला भी तोड़ डाला, लेकिन गनीमत रही कि अंदर रखे दूसरे सामान को हाथ नहीं लगाया।

कम्पिल
कम्पिल

सैयद बाबा की मजार को भी नहीं छोड़ा

चोरों का मन इतने से नहीं भरा, उन्होंने इसी रात पास में ही स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक सैयद बाबा की मजार को भी अपना निशाना बना डाला। चोरों ने मजार में रखे दानपात्र का ताला तोड़ दिया और उसमें जमा हजारों रुपए की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। मजार की देखरेख करने वाले रावेज खान उर्फ बंटी ने बताया कि करीब आठ महीनों से इस गुल्लक को खोला नहीं गया था, जिसमें तकरीबन आठ हजार रुपए जमा थे, जिसे चोर उड़ा ले गए।

इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सोमवार की सुबह जब स्कूल के उप प्रधानाचार्य अवनीश गंगवार वहां पहुंचे, तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डायल-112 पुलिस को दी। एक ही रात में स्कूल और मजार जैसे पवित्र स्थान पर हुई इस चोरी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितिन चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सबूत इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें