फर्रुखाबाद : सी.पी. विद्या निकेतन में आरुष बने हेड बॉय और अक्षरा को मिली हेड गर्ल की कमान, नई छात्र परिषद ने ली शपथ

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सी.पी. विद्या निकेतन स्कूल में नए सत्र 2026-27 के लिए एक बेहद शानदार और रंगारंग ‘अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की डायरेक्टर मिथलेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, शहर के जाने-माने डॉक्टर डॉ. एम.पी. सिंह व डॉ. प्रवीण रस्तोगी और प्रिंसिपल आर.के. बाजपेई ने मिलकर दीप जलाकर की। इसके तुरंत बाद स्कूल बैंड, एनसीसी कैडेट्स और स्कूल काउंसिल के छात्रों ने पीटीआई सऊद हसन खान और ग्वाल साब की देखरेख में एक अनुशासित मार्च पास्ट निकाला, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

आरुष और अक्षरा के कंधों पर आई स्कूल की बड़ी जिम्मेदारी

इस भव्य समारोह का सबसे खास पल वह था जब नई छात्र परिषद के चेहरों की घोषणा हुई। कक्षा 12 के होनहार छात्र आरुष गंगवार को स्कूल का ‘हेड बॉय’ और अक्षरा रस्तोगी को ‘हेड गर्ल’ चुना गया। जैसे ही इन्हें बैज और सैश पहनाए गए, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके साथ ही स्कूल के चारों प्रमुख सदनों—ज्वाय, पीस, होप और चैरिटी के हाउस कैप्टनों, प्रॉक्टरों और प्रीफेक्ट्स को भी उनकी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रिंसिपल आर.के. बाजपेई ने सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को मंच पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपना फर्ज निभाने की शपथ दिलाई।

कायमगंज
कायमगंज

लीडरशिप पद नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का नाम : मुख्य अतिथि

सी.पी. ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि लीडरशिप का मतलब सिर्फ कोई बड़ा पद या सम्मान पाना नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन और दूसरों की सेवा करने का सबसे बड़ा जरिया है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक सच्चा लीडर वही है जो सही समय पर सही फैसला ले, विनम्र रहे और अपने चरित्र को हमेशा ऊंचा रखे। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल दीपक जैना समेत सभी प्रभारियों और टीचर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें