फर्रुखाबाद : नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग – पुलिस जांच में जुटी

गुरुवार की दोपहर जनपद फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचाल घाट रोड स्थित बबलू ठोकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब नाले में एक मासूम नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला। दरअसल, कुछ बच्चे नाले के किनारे खेल रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर इस शव पर पड़ी। बच्चों के शोर मचाते ही वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मासूम की ऐसी हालत देख हर किसी की रूह कांप गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही थाना कादरीगेट पुलिस और आला अधिकारी तुरंत एक्शन में आए और मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस कड़कड़ाती धूप में इस मासूम को नाले में फेंकने वाला बेरहम कौन है।

महीनों से मिल रहे शव, स्थानीय लोगों में बढ़ा गुस्सा

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं और लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों के भीतर क्षेत्र में नवजात शिशुओं के शव मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में चिंता और गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जनता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहराई से जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें