फर्रुखाबाद : किसान हत्या मामले में मुकदमा दर्ज, पत्नी ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के ढर्रा शादीनगर गांव में एक किसान का शव उसके ही घर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद कुमार उर्फ शिवमोहन दीक्षित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात किसी धारदार हथियार से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग पशुओं को चारा देने के लिए बाहर निकले, तो दरवाजे पर विनोद का शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पत्नी का आरोप- रात 12 बजे बुलाकर ले गया था राजीव

इस खौफनाक वारदात के बाद मृतक विनोद कुमार की पत्नी ममता देवी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे गांव का ही रहने वाला राजीव उर्फ नन्हें उनके पति विनोद को किसी काम का बहाना बनाकर घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद विनोद देर रात तक वापस नहीं लौटे और सुबह सीधे उनकी लाश मिली। ममता देवी ने सीधा आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि राजीव उर्फ नन्हें ने ही की है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस, गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजीव उर्फ नन्हें की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन वह फिलहाल फरार है और पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस टीम हर एंगल से इस हत्याकांड की बारीकी से जांच कर रही है और दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर राजीव ने विनोद की हत्या क्यों की।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : आधी रात को खेत पर गए किसान की बेरहमी से हत्या, घर के दरवाजे पर मिला लहूलुहान शव – पुलिस जांच में जुटी

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें