फर्रुखाबाद : युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर 5 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म – एक गिरफ्तार

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर गांव से एक बुलेरो गाड़ी में बैठाया कर फतेहगढ़ स्थित एक होटल ले जाया गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां पांच दरिंदों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

होश में आने पर जब पीड़िता ने इस क्रूर कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मुंह खोलने या किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने किसी तरह राजेपुर थाने में पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एक्शन लिया। जांच के दौरान शुक्रवार को मुख्य आरोपी दारापुर निवासी हलसिंह के पुत्र अजीत को पचाल घाट से धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद सीधे जेल भेज दिया है।

बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें