शुक्रवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सोंतेपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ मिला। रेलवे ट्रैक पर घायल युवक के मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य कराया ड्यूटी पटना डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मथुरा जाने की बात कहकर निकला था मृतक, सुबह आई मौत की खबर
मृतक युवक की पहचान फतेहगढ़ के भोलेपुर मोहल्ला कूचा निवासी विक्रम चौहान के पुत्र अवनीश उर्फ विक्की के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां रेखा ने बताया कि विक्की गुरुवार को अपने तीन दोस्त शीलू, विक्रम ठाकुर और आशु के साथ मथुरा में काम करने की बात कहकर घर से निकला था।

“ट्रेन से गिरा नहीं, मेरे बेटे का मर्डर हुआ है!” – मां का आरोप
विक्की की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी रानी और मां रेखा रोते-बिलखते सीधे अस्पताल पहुंचीं। मृतक की मां ने विक्की के दोस्तों पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह कोई हादसा नहीं है। मां का कहना है कि विमल की मौत ट्रेन से गिरने के कारण नहीं हुई, बल्कि उसके दोस्तों ने साजिश रचकर उसकी बेरहमी से हत्या की है। विक्की की मौत के बाद उसकी पत्नी और मासूम बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है।

फॉरेंसिक टीम ने खंगाला घटना स्थल, पुलिस की कानूनी कार्रवाई शुरू
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर सभी जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि परिजनों की तरफ से लिखित तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



















