फर्रुखाबाद : अंतिम संस्कार से लौट रहे ऑटो सवार परिवार को डीसीएम ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत – 8 गंभीर घायल

गुरुवार की दोपहर जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना में अंतिम संस्कार से लौट रहे ऑटो सवार परिवार को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी हादसे में परिवार के एक सदस्य की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कमालगंज
कमालगंज

भटपुरा मोड़ के पास हुआ हादसा

बता दे हादसा लगभग 1:30 बजे कमालगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा मोड़ के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किदवई नगर निवासी पीड़ित परिवार जनपद कन्नौज में अपनी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अंतिम संस्कार से लौटते वक्त ऑटो सवार परिवार को फतेहगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी।

कमालगंज
मृतक रहीशुद्दीन का फाइल फोटो

रहीशुद्दीन की मौके पर दर्दनाक मौत, 8 लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे

​ हादसे को देख आसपास राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें कि हादसे में 50 वर्षीय रहीशुद्दीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी नसरीन (50), बेटा कामरान (25), बेटी नगमा (30), दामाद तालिब (25), भतीज बहू राजिया (40), रिश्तेदार अमरीन (32), गुड्डन (40) और कन्नौज निवासी टेंपो चालक अफसर अली (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।

कमालगंज
घटनास्थल पर पड़ा रहीशुद्दीन शव

डीसीएम छोड़ मौके से फरार ​ड्राइवर, हाईवे पर लगा जाम

बता दे कि हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वही देखते देखते हाईवे की दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कटारे लग गई।

कमालगंज
कमालगंज

मसीहा बने राहगीर, पुलिस ने मोर्चा 

​हादसे की सूचना मिलते ही कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर विकास पटेल की देखरेख में घायलों का इमरजेंसी इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार कातिल ड्राइवर की तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें