फर्रुखाबाद : कायमगंज नाबालिग बेटी को भगा ले गया गांव का ही लड़का, विरोध करने पर पीड़ित पिता को दी गालियां

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 15 मई की है।

शिकायतें करने पहुंचे पिता को मिली गालियां और धमकी

बेटी के गायब होने की भनक लगते ही जब बेबस पिता आरोपी युवक छोटू बाथम के घर पहुंचा। पीड़ित पिता का आरोप है कि जब उसने आरोपी के पिता वेदराम बाथम से इस बारे में बात की, तो आरोपी के परिजनों ने उसे सरेआम गाली-गलौज की और घर से भगा दिया।

मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश तेज

कायमगंज कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी छोटू बाथम और उसके पिता वेदराम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें