फर्रुखाबाद : सपाइयों ने की चाचूपुर जटपुरा कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात, दिया न्याय का आश्वाशन

जनपथ फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में युवक की संदिग्ध मौत के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जब पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जिला कार्यालय पर जुटा, तो वहां का नजारा किसी छावनी जैसा नजर आया। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय और क्षेत्राधिकारी सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ सपा कार्यालय को घेर लिया। पुलिस का स्पष्ट कहना था कि कानून व्यवस्था को देखते हुए भीड़ को गांव जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस दौरान करीब एक घंटे तक सपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और गहमागहमी चलती रही।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

एसपी के दखल के बाद सिर्फ ‘खास’ चेहरों को मिली गांव में एंट्री

हंगामे को बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मोर्चा संभाला और जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव से फोन पर लंबी वार्ता की। एसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से पूरा हुजूम गांव नहीं जा सकता। काफी जद्दोजहद के बाद, प्रशासन ने केवल प्रदेश कार्यालय द्वारा नामित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को ही चाचूपुर जाने की इजाजत दी। इसके बाद पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में सपा नेता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। रास्ते से लेकर गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही ताकि दोबारा हिंसा या झड़प की कोई गुंजाइश न रहे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पीड़ित परिवार की तहरीर और पुलिस का न्याय का भरोसा

जब सपा नेता मृतक के घर पहुंचे, तो वहां का माहौल गमगीन था। मुलाकात के दौरान नेताओं को पता चला कि पीड़ित परिवार की तहरीर अब तक पुलिस ने दर्ज नहीं की है। सपा नेताओं ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को पीड़ित परिवार की तहरीर दिलवाई। पुलिस अधीक्षक ने सपा नेताओं और परिजनों को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नेताओं ने मांग की है कि बेगुनाह ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और परिवार को उचित न्याय मिले।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया सियासी तापमान

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ. नवल किशोर शाक्य, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव डॉ. जेपी वर्मा और जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे। साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता भी जिला कार्यालय पर डटे रहे। सपा नेताओं का कहना है कि वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रशासन की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। चाचूपुर कांड अब जनपद में एक बड़ा सियासी मुद्दा बन चुका है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें