फर्रुखाबाद : गंगा नदी में तरबूज खाने के बाद नहाने उतरा शख्स डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ रसीदाबाद निवासी 50 वर्षीय जगतपाल शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव फुला में अपने रिश्तेदार रामदिनेश के घर आए हुए थे। सुबह जगतपाल अपने रिश्तेदार रामदिनेश और भतीजे विनीत के साथ गंगा कटरी में तरबूज खाने गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों भरा यह पल अचानक मातम में बदल जाएगा।

शमशाबाद
शमशाबाद

तरबूज खाने के बाद नहाते समय गहरे पानी में समाए

प्रात जानकारी के अनुसार, कटरी में तरबूज खाने के बाद तीनों लोग गंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय अचानक जगतपाल का संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी की ओर चले गए। देखते ही देखते वह नदी की लहरों में डूबने लगे। उनके साथ मौजूद विनीत और रामदिनेश ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण जगतपाल आंखों से ओझल हो गए।

शमशाबाद
शमशाबाद

साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक चला सर्च ऑपरेशन

हादसे के बाद विनीत ने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोरों को बुलाया गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब आधा दर्जन गोताखोरों को तलाश में लगाया। सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगातार जाल और कांटे डालकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी तक जगतपाल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार खोजबीन में जुटी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें