फर्रुखाबाद : कायमगंज में साले के शादी में अपमान से आहत युवक ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के रेलवे रोड निवासी मुरारी सिंह के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राठौर ने शादी समारोह में हुए एक विवाद के बाद जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार को जितेंद्र अपने साले राजू की शादी में शामिल होने के लिए क्षेत्र के गांव बरझाले अपनी पत्नी पूजा और तीन बच्चों के साथ गया था।

कायमगंज
कायमगंज

क्या हुआ था शादी में?

शादी समारोह के दौरान जितेंद्र का ससुराल पक्ष या किसी अन्य व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। खुद को अपमानित महसूस करने के बाद जितेंद्र रात करीब ढाई बजे समारोह से वापस घर लौट आए। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह तक जितेंद्र का व्यवहार सामान्य था, लेकिन वह काफी परेशान थे। दोपहर में उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

कायमगंज
कायमगंज

उपचार के दौरान हुई मौत

जितेंद्र की हालत बिगड़ते ही परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। सीएचसी के डॉ. अमरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से उनकी पत्नी पूजा, मां विमला देवी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना से स्थानीय इलाके में शोक की लहर है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें