फर्रुखाबाद : अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने के बाद 10 घंटे बाद उठा शव – परिजन गिरफ्तारी की मांग पर थे अड़े

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज के जौरा सड़क स्थित एक तंबाकू गोदाम में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक बांकेलाल गांव उलियापुर का निवासी था। इस हमले में मृतक के भाई राजकुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

कायमगंज
कायमगंज

परिजनों का ‘अंतिम संस्कार’ से इनकार : 10 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव घर पहुंचा, तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों ने गोदाम मालिक समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 10 घंटे तक अंतिम संस्कार रोक दिया। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी को मौके पर तैनात करना पड़ा।

कायमगंज
कायमगंज

13 लोगों पर केस दर्ज : पुलिस ने 3 को दबोचा

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने बताया कि अब तक 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : भैंसा चोरी की पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, परिजन गिरफ्तारी की मांग पर उड़े – गांव उलियापुर बना छावनी

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें