फर्रुखाबाद : कायमगंज में बीमारी से तंग आकर 5 बच्चों की मां ने फंदा लगा दी जान, बचाने आई बहन को भी काटा – पुलिस जांच में जुटी

मंगलवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ी खजुरिया (कुआं खेड़ा चौकी) में बीमारी से तंग आकर पांच बच्चों की मां ने फंदा लगाकर जान दे दी मृतक महिला की पहचान प्रमोद शाक्य की 35 वर्षीय पत्नी चांदनी के रूप में हुई। घटना लगभग 8 बजे जब घर के बाकी सदस्य व्यस्त थे, चांदनी ने घर की ऊपरी मंजिल पर अपनी साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

कायमगंज
मृतक चांदनी का फाइल फोटो

बहन ने की बचाने की आखिरी कोशिश, पर चांदनी पर सवार था जुनून

जिस समय चांदनी फांसी लगा रही थी, उसकी छोटी बहन नीलम (कक्षा 9 की छात्रा) वहीं मौजूद थी। नीलम ने अपनी बहन को रोकने और फंदे से उतारने का भरसक प्रयास किया। चांदनी को बचाने की कोशिश कर रही छोटी बहन के हाथ पर दांतों से जोर से काट लिया और अंततः मौत को गले लगा लिया। नीलम की आंखों के सामने उसकी बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया।

कायमगंज
कायमगंज

पांच मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

मृतका चांदनी अपने पीछे पांच छोटी और मासूम बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गई है। इनमें सबसे बड़ी हर्षिता (6 वर्ष), फिर गुनगुन (5 वर्ष), जुड़वां बेटियां राव्या व अंशा और सबसे छोटा बेटा ऋषि शामिल हैं। इन मासूमों को अब तक यह भी नहीं पता कि उनकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएगी। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कुआं खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष (ग्राम जेयूडी, उसावा) को सूचित कर दिया गया है। मायके वालों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें