फर्रुखाबाद : कायमगंज में बीजेपी का बड़ा दांव, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का ‘बूथ मंत्र’, सरकारी योजनाओं से घर-घर पहुंचेगी टीम

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर और ग्रामीण मंडल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ का जोरदार आगाज हुआ। नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित इस वर्ग के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा शामिल हुए। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और साफ किया कि आने वाले समय में संगठन की मजबूती ही जीत का मुख्य आधार बनेगी।

कायमगंज
कायमगंज

बूथ मैनेजमेंट और पन्ना प्रमुखों पर जोर

जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए ‘बूथ प्रबंधन’ सबसे जरूरी है। उन्होंने हर बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सक्रिय करने, वोटों का सत्यापन करने और जल्द से जल्द ‘पन्ना प्रमुखों’ की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों और मोदी-योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लेकर हर वोटर के दरवाजे तक पहुंचें और उन्हें पार्टी से जोड़ें।

कायमगंज
कायमगंज

यूपी बनेगा विकसित भारत की आधारभूमि

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन की सराहना की। उन्होंने सुपोषण योजना और रोजगार महाकुंभ जैसी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी अब ‘विकसित भारत’ की आधारभूमि बन चुका है, और इसे और आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

कायमगंज
कायमगंज

विकास प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन

कार्यशाला शुरू होने से पहले सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाली ‘विकास प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, मिथलेश अग्रवाल, डॉ. विकास शर्मा (जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ), नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत सहित कई दिग्गजों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में रश्मी दुबे, सुनील चक, ममता सक्सेना और अमर गुप्ता राष्ट्रवादी समेत भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें