फर्रुखाबाद : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी मासूम को टक्कर, दर्दनाक मौत – परिवार में मचा कोहराम

रविवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नहरइया में 10 साल का मासूम प्रशांत अपने दोस्तों के साथ गली में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आई एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में मासूम प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया।

भागने की कोशिश नाकाम, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

हादसे के बाद चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। घायल प्रशांत को तुरंत उसी कार से आवास विकास तिराहे स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही बच्चे को स्ट्रेचर पर लिटाया गया, उसकी सांसें थम चुकी थीं और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में

प्रशांत कक्षा पांच का छात्र था और चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। बेटे की अचानक मौत से मां सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता प्रहलाद सिंह की सूचना पर कादरीगेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो कार को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों का कहना है कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी जिससे कारण यह भीषण हादसा हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें