फर्रुखाबाद : रामगंगा नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त, 24 फरवरी को ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था युवक

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में बहने वाली रामगंगा नदी से मिले एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई। रविवार को परिजनों ने कपड़ों और सामान के आधार पर शव की पहचान की अपने बेटे के रूप में की।

नदी में तैरता दिखा शव, पुलिस ने निकलवाया बाहर

बता दें कि शनिवार को ग्रामीणों ने रामगंगा नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा था। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

20 साल के अभय प्रताप के रूप में हुई पहचान

रविवार सुबह करीब 11 बजे हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के आंढी गांव निवासी अशोक सिंह राजेपुर थाने पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपने 20 वर्षीय बेटे अभय प्रताप सिंह के रूप में की। बेटे की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

24 फरवरी को घर से निकला, फिर नहीं लौटा

मृतक के पिता अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभय 24 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे अपनी ननिहाल जनपद सीतापुर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वहां कभी नहीं पहुंचा। जिसके बाद हम सभी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

फोन आया और मांगी गई 25 लाख की फिरौती

अशोक सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को ही एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इसके अगले दिन 25 फरवरी को उन्होंने मझिला थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा

राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हत्या है, हादसा या कोई और साजिश। फिलहाल हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

फर्रुखाबाद : रामगंगा नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें