फर्रुखाबाद : बेकाबू होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर की जान बाल-बाल बची – लगा एक किलोमीटर लंबा जाम

जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज नगर में बुधवार तड़के करीब चार बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बाबू सिंह बालिका डिग्री कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रक पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और तुरंत मदद के लिए घरों से बाहर निकल आए।

नवाबगंज
नवाबगंज

केबिन में फंसा था ड्राइवर, स्थानीय लोगों ने खिड़की तोड़कर सुरक्षित निकाला

हादसे के बाद ट्रक चालक केबिन के भीतर बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद ट्रक की खिड़की तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की पहचान नितिन कुमार के रूप में हुई है जो हरियाणा से माल लादकर मध्य प्रदेश के सतना जा रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।

नवाबगंज
नवाबगंज

दो क्रेन से सीधा कराया गया ट्रक, बाईपास पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली। सुबह दो क्रेन मंगवाकर पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया गया। जिसमें करीब दो घंटे का समय लगा. इस दौरान बाईपास मार्ग पर दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल यातायात सामान्य हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें