फर्रुखाबाद में बीज दुकानों पर बड़ा छापा: 38 दुकानों की जांच, 2 लाइसेंस सस्पेंड – 3 को नोटिस

जनपद फर्रुखाबाद में नकली व घटिया बीज की बिक्री रोकने के लिए कृषि विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। जनपद की सभी तहसीलों में संयुक्त टीमों ने 38 बीज दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई का मकसद किसानों को सही दाम पर अच्छी क्वालिटी का बीज देना है।

तीनों तहसीलों में एक साथ हुई करवाई

जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह के निर्देश पर अलग-अलग तहसीलों में अधिकारी तैनात रहे।

सदर: उप कृषि निदेशक व अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी

कायमगंज: जिला कृषि अधिकारी व सहायक निबंधक सहकारिता

अमृतपुर: उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व अपर जिला कृषि अधिकारी

बीज के सैंपल भेजे गए लैब – रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई

जांच के दौरान 21 बीज नमूने सीक्रेट तरीके से जिले से बाहर की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। यदि रिपोर्ट में बीज मानक से कम पाया गया, तो संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस सीधे रद्द कर दिए जाएंगे और कानूनी कार्यवाही भी होगी।

लाइसेंस निलंबित व नोटिस जारी – ये दुकानें आईं रडार पर

छापेमारी के दौरान कई दुकानों में रिकॉर्ड नहीं मिला और कुछ दुकानें बंद मिलीं। इस दौरान तत्काल कार्रवाई करते हुए—

लाइसेंस निलंबित:

तिवारी बीज भंडार, कायमगंज

प्रेम चन्द एंड सन्स, कम्पिल रोड कायमगंज

कारण बताओ नोटिस जारी:

हैप्पी खाद एवं बीज भंडार, वाहिदपुर

शांति बीज भंडार, बघार

माला बीज भंडार, अलीगंज रोड कायमगंज

कृषि अधिकारी – अब और सख्त होगी कार्रवाई

जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने कहा कि किसानों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टॉक और बिक्री रजिस्टर रखना सभी विक्रेताओं के लिए अनिवार्य है और भविष्य में भी ऐसे छापे जारी रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें