फर्रुखाबाद में पुलिस की फुर्ती से टला बवाल, नहीं फूंका जा सका धीरेन्द्र शास्त्री का पुतला

गुरुवार को फर्रुखाबाद में बौद्ध भीम युवा आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता धीरेन्द्र शास्त्री का पुतला फुकनर की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल खान और एसआई मोहित द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने समय रहते रोका विवाद

पुलिस ने मौजूद संगठन पदाधिकारियों — रजनेश, रघुवीर, सादिक खान, अमरकांत रवि जाटव, जैकी जाटव और सचिन जाटव — को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने पुतले को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

हिंदू राष्ट्र की मांग के विरोध में था प्रदर्शन

संगठन के सदस्यों का कहना था कि वे “हिंदू राष्ट्र” की मांग के विरोध में पुतला फूंकने जा रहे थे। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किसी तरह की अप्रिय घटना होने से बच गई।

कायमगंज
कायमगंज

कोतवाली प्रभारी बोले – स्थिति अब पूरी तरह सामान्य

कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि सभी लोगों को समझा दिया गया है और अब स्थिति पूरी तरह शांत है। पुलिस की चौकसी से संभावित तनाव टल गया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें