फर्रुखाबाद में अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति, पुलिस फोर्स तैनात

शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित जेएनवी रोड पीडब्लूडी तिराहा उस समय सुर्खियों में आ गया। जब कुछ अराजक तत्वों ने तिराहे पर बनी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की नाक तोड़ दी। सुबह जैसे ही लोगों ने यह दृश्य देखा, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और अंबेडकर अनुयायियों में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अनुयायियों में आक्रोश, जताया विरोध

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

कायमगंज
कायमगंज

हरकत में आया पुलिस व प्रशासन 

सूचना पर क्षेत्राधिकार नगर ऐश्वर्या उपाध्याय फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रशासन के द्वारा आनन फानन में बाबा साहब की मूर्ति की मरम्मत कराई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें