फर्रुखाबाद : कायमगंज में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने और धमकी देने के आरोप में पति व ससुर पर केस दर्ज

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद यह कानूनी कार्रवाई की गई है।

शादी से पहले का वीडियो वायरल करने का आरोप

बता दें कि पीड़ित महिला का विवाह 26 अप्रैल को जनपद मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र निवासी रजनीश के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी से करीब 15 दिन पहले वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्रुखाबाद दर्पण नहीं करता है। आरोप है कि शादी के बाद इस वीडियो को परिचितों और रिश्तेदारों के बीच शेयर कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ रखना नहीं चाहता था।

डरा-धमकाकर सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर

पीड़िता का आरोप है कि 16 अगस्त को उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर डराया-धमकाया गया और जबरन सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। इस दौरान एक वीडियो भी रिकॉर्ड कराया गया जिसमें उससे जबरन अपनी इच्छा से मायके जाने की बात कहलवाई गई। इसके बाद आरोपी पति और ससुर द्वारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें