फर्रुखाबाद : आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘सृजन’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरी कला और संस्कृति की छटा

Farrukhabad news : जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कैण्ट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘सृजन’ नाम से एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिखलाई रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट एवं विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल और जीवंत प्रस्तुतियां दीं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कला, संगीत और लोक-संस्कृति का मनमोहक संगम

प्रदर्शनी के दौरान आयोजित कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्रों और पेंटिंग्स की उपस्थित अभिभावकों तथा सैन्य अधिकारियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं, सांस्कृतिक मंच पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न राज्यों के लोकगीतों और लोकनृत्यों ने समां बांध दिया। भाषा प्रदर्शनी में मॉडलों के साथ-साथ नाट्य कला का भी अत्यंत प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्राचीन ‘गुरुकुल परंपरा’ बनी मुख्य आकर्षण

संस्कृत प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्राचीन भारतीय शिक्षा-पद्धति ‘गुरुकुल व्यवस्था’ के सजीव दृश्य ने सभी का ध्यान विशेष रूप से अपनी ओर खींचा। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति और प्राचीन परंपराओं के महत्व को बेहद खूबसूरती से दर्शाया। कार्यक्रम में मेजर राकेश राघव, मेजर सी. आई. सिंह सहित कई सैन्य अधिकारियों ने शिरकत की और प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा व उपप्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें