फर्रुखाबाद : 21 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में 3 आरोपियों के घरों पर पुलिस ने चस्पा किया कुर्की नोटिस

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद और आसपास के क्षेत्रों में वर्षों पुराने आपराधिक मामलों में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। वर्ष 2005 में हुए दंपती हत्याकांड के मामले में मैनपुरी पुलिस ने रविवार को बड़ी कानूनी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों के घरों पर धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। न्यायालय ने इन सभी आरोपियों को 30 अक्टूबर तक कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश दिया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

जानिए क्या था पूरा मामला और कैसे शुरू हुई पुनः जांच

बता दें कि मौहम्दाबाद क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा दुबे की 6 अगस्त 2005 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मथुरा जेल में बंद अनुपम दुबे सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2025 में इस मुकदमे की दोबारा जांच शुरू की गई, जिसके बाद फरार आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हुआ।

मैनपुरी पुलिस ने फतेहगढ़ पहुंचकर पूरी की कानूनी प्रक्रिया

मैनपुरी जनपद के थाना बेवर के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले के चार आरोपी अब तक फरार चल रहे थे। न्यायालय में पेश न होने के कारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मैनपुरी द्वारा वारंट जारी किए गए और धारा 82 के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके तहत सरोज शर्मा, नरेंद्र उर्फ कल्लू और बाबी जाटव क्रिश्चियन उर्फ अजय कुमार के आवास पर जाकर नोटिस चस्पा किए गए हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें