फर्रुखाबाद : ई रिक्शा चार्ज करते समय उतरा करेंट, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया – मचा कोहराम

सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कासिमबाग निवासी 33 वर्षीय अनूप रोज़ की तरह अपना ई-रिक्शा चलाकर घर लौटे थे। जैसे ही उन्होंने ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाया, पूरी गाड़ी में अचानक तेज़ करंट दौड़ गया। अनूप संभल भी नहीं पाए और करंट की चपेट में आकर वहीं बदहवास होकर गिर पड़े।

फर्रुखाबाद
मृतक अनूप का फाइल फोटो

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तोड़ी उम्मीद

जोरदार धमाके और अनूप के गिरने की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में परिजन अनूप को लेकर पास के अस्पताल भागे। परिजनों के मन में एक आस थी कि शायद अनूप की सांसें चल रही हों, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस एक खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया और अनूप के घर में मातमी सन्नाटा पसार दिया।

5 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

33 साल के अनूप अपने घर के इकलोटे कमाने वाले ज़रिए थे। ई-रिक्शा चलाकर वह अपनी पत्नी रचना और अपने 5 छोटे-छोटे बच्चों का पेट पालते थे। अनूप की अचानक मौत से पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल है और मासूम बच्चों के सामने अब रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें