फर्रुखाबाद : कायमगंज में लव मैरिज के 3 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोर्ट के आदेश पर पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस दर्ज

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में लव मैरिज के साल बाद संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना का केस दर्ज किया।

मर्जी से की थी शादी, पर ससुराल वाले निकले लालची’

बता दें कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी धनदेवी ने न्याय की गुहार लगाते हुए अदालत को बताया कि उनकी बेटी प्रीति ने करीब तीन साल पहले अपने पड़ोसी रामू से अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जिंदगी ठीक चल रही थी, लेकिन शादी के कुछ समय बीतते ही ससुराल वालों का असली रंग सामने आ गया। पति रामू, जेठ/देवर लखन, ससुर रामकिशन, सास सुखदेवी, ननद रोशनी और बहनोई पप्पू दो लाख रुपए की एक्स्ट्रा डिमांड को लेकर प्रीति को मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर करने लगे।

‘जहर देकर मार डाला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा’

आरोप है कि बीते 12 अप्रैल 2026 की शाम को इन लालची ससुराल वालों ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने प्रीति के साथ पहले जमकर मारपीट की और फिर उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी जान ले ली। पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और मौत जहरीले पदार्थ की वजह से हुई थी। मां का कहना है कि उन्होंने पुलिस से कई बार गुहार लगाई, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद अब जाकर केस दर्ज हुआ है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, ढाई साल पहले किया था प्रेम विवाह – मायकेपक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें