फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, ढाई साल पहले किया था प्रेम विवाह – मायकेपक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित मोहल्ला नई बस्ती में 27 वर्षीय नव विवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पीआरवी 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कायमगंज
मृतक प्रीति का फाइल फोटो

प्रेम विवाह का हुआ दुखद अंत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की मां धनदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी बेटी प्रीति ने मोहल्ले के ही रामू वाल्मीकि के साथ प्रेम विवाह किया था। इस शादी से मायके वाले खुश नहीं थे, जिसके कारण उनका आना-जाना भी बंद था। मां का आरोप है कि रामू अक्सर शराब के नशे में प्रीति के साथ मारपीट करता था और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। रविवार शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोप है कि पति ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।

कायमगंज
कायमगंज

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार, रविवार रात प्रीति की हालत अचानक बिगड़ने लगी। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कायमगंज
जांच करती फॉरेंसिक टीम

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी ने बताया कि सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें