फर्रुखाबाद : सपा कार्यालय में गूंजी महारानी दुर्गावती की वीरता की कहानी, सपाइयों ने किया नमन

बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक खास गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौका था 16वीं शताब्दी में मध्य भारत के गोंडवाना साम्राज्य पर राज करने वाली साहसी योद्धा महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस का। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की, जबकि मंच संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने संभाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव विनीत परमार और यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर का अहम योगदान रहा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

महारानी दुर्गावती का वह साहस, जिसने इतिहास बदल दिया

गोष्ठी के दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने महारानी दुर्गावती के अदम्य साहस और रणनीतिक सूझबूझ की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि महोबा के चंदेल राजपूत राजवंश में जन्मीं दुर्गावती ने पति के निधन के बाद गोंडवाना साम्राज्य की कमान संभाली। उनके राज में व्यापार और खेती-किसानी ने नई ऊंचाइयां छुईं। जनता की भलाई के लिए उन्होंने कई तालाब बनवाए, जिनमें से जबलपुर का ऐतिहासिक ‘आधारताल’ आज भी उनकी याद दिलाता है। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों के लिए मौन, टूटीं आंखें

महारानी दुर्गावती को याद करने के बाद सपा कार्यालय का माहौल उस समय गमगीन हो गया, जब हाल ही में हुए लखनऊ अग्निकांड का जिक्र आया। हादसे में जान गंवाने वाले मासूम छात्रों की आत्मा की शांति के लिए सभागार में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही, झुलसे हुए घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की। इस मौके पर जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, प्रशांत राठौर, जिला सचिव नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम, जिला सचिव निजाम अंसारी, जिला सचिव बीके गंगवार, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, आशीष सिंह राठौर, आराम सिंह यादव, राजन शर्मा, शीलू खां व विवेक भारद्वाज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें