फर्रुखाबाद : सर्राफा व्यापारियों का बड़ा फैसला, PM मोदी की अपील पर प्रशासन को दिया फुल सपोर्ट

मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद में सर्राफा व्यापारियों और जिला प्रशासन के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में की गई एक खास अपील को सफल बनाना था। प्रशासन ने सर्राफा व्यापारियों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना सहयोग देने की अपील की। बैठक के दौरान देश और समाज के जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।

प्रशासन बोला- देश की तरक्की में व्यापारियों का रोल सबसे बड़ा

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सर्राफा व्यापारियों की तारीफ करते हुए कहा कि व्यापारी समाज हमारी अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। प्रशासन ने व्यापारियों से कहा कि अगर वे सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे, तो जनहित की योजनाओं को जमीन पर उतारना बहुत आसान हो जाएगा। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे समाज के भले के लिए प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर रखें।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

व्यापारियों ने लिया संकल्प, राष्ट्रहित के काम में नहीं हटेंगे पीछे

प्रशासन की बातों पर सर्राफा व्यापारियों ने बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया। व्यापारियों ने साफ कहा कि देशहित और जनहित के किसी भी काम या सरकारी अपील में वे कभी पीछे नहीं हटेंगे। व्यापारिक नेताओं ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए वे अपनी तरफ से पूरा योगदान देंगे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें