फर्रुखाबाद : एन के एकेडमी में मदर्स डे पर बच्चों ने बिखेरे जलवे, माताओं ने किया रैंप वॉक – भावुक हुए लोग

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित एन के एकेडमी के लिए विद्यालय प्रांगण में ‘मदर्स डे’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे मौजूद रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि रश्मि दुबे और कन्या विद्यापीठ की प्रधानाचार्या विश्वमोहिनी पांडेय ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय की डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

कायमगंज
कायमगंज

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले स्वागत नृत्य से अतिथियों का अभिनंदन किया गया, जिसके बाद बच्चों ने ‘माँ’ को समर्पित भावुक कर देने वाले नृत्य और काव्य पाठ प्रस्तुत किए। अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए ‘माँ’ शब्द की महिमा और जीवन में उनके निस्वार्थ प्रेम के महत्व को विस्तार से समझाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा।

कायमगंज
कायमगंज

मदर्स रैंप वॉक और मजेदार गेम्स रहे आकर्षण का केंद्र

मदर्स डे के इस खास मौके पर केवल बच्चों ने ही नहीं, बल्कि माताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल की ओर से माताओं के लिए ‘रैंप वॉक’ और कई ‘फन गेम्स’ आयोजित किए गए थे। रैंप पर माताओं का आत्मविश्वास देख पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस पूरे सफल आयोजन में विद्यालय की प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद, एचओडी मोहित दुबे, निखिल यादव और समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें