फर्रुखाबाद : बुलेट के ‘पटाखों’ पर ARTO की बड़ी कार्रवाई, वसूला 48 हजार का जुर्माना

अगर आप भी अपनी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर पटाखे छोड़ते हैं या प्रेशर हॉर्न से लोगों को डराते हैं, तो सावधान हो जाइए। फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शोर मचाने वाली गाड़ियों को रोककर उन पर कड़ी कार्रवाई की गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

3 बुलेट सीज और 48 हजार का तगड़ा जुर्माना

चेकिंग के दौरान टीम ने तीन ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा जिनमें कंपनी के साइलेंसर हटाकर अवैध ‘पटाखे’ वाले साइलेंसर लगे थे। प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए इन तीनों बाइकों को कादरीगेट थाने में सीज कर दिया। नियम तोड़ने वाले इन वाहन स्वामियों पर कुल 48,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शोर मचाने वाले वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

3 महीने के लिए छिन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस

प्रशासन की यह कार्रवाई सिर्फ जुर्माने तक सीमित नहीं है। अब अगर आपकी गाड़ी में मॉडिफाइड साइलेंसर मिला, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड (निरहित) कर दिया जाएगा। साथ ही, परिवहन विभाग ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन (RC) कैंसिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है। यानी एक बार की गलती आपकी जेब और गाड़ी दोनों पर भारी पड़ सकती है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मैकेनिक और शोरूम मालिकों पर गिरेगी 1 लाख की गाज

सिर्फ गाड़ी चलाने वाले ही नहीं, बल्कि अवैध साइलेंसर और हूटर लगाने वाले मैकेनिक और वर्कशॉप मालिक भी अब रडार पर हैं। एआरटीओ (प्रशासन) कृष्ण कुमार यादव ने डीलर्स और गैराज संचालकों के साथ बैठक कर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि अगर कोई वर्कशॉप किसी गाड़ी में अवैध मॉडिफिकेशन करता पाया गया, तो उस पर मोटरयान अधिनियम के तहत प्रति आइटम 1 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

13 मई तक चलेगा विशेष अभियान, यहाँ करें शिकायत

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह विशेष अभियान 13 मई 2026 तक लगातार जारी रहेगा। अगर आपके आस-पास कोई प्रेशर हॉर्न या मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर रहा है, तो आप परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 151 या 149 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपकी शिकायत पर विभाग तुरंत एक्शन लेगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें