फर्रुखाबाद : कायमगंज में 24 वर्षीय मोबाइल दुकानदार ने की जीवनलीला समाप्त, परिवार में मचा कोहराम

शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पचरौली में एक 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कायमगंज
मृतक अंकित राजपूत का फाइल फोटो

सात भाइयों में सबसे छोटा था मृतक अंकुर

मृतक की पहचान 24 वर्षीय अंकुर राजपूत के रूप में हुई है। अंकुर गांव में ही अपनी मोबाइल की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का हाथ बंटाता था। बताया जा रहा है कि अंकुर अपने सात भाइयों में सबसे छोटा और सबका लाडला था। जहां उसके पिता और अन्य भाई खेती-बाड़ी के काम से जुड़े हैं, वहीं अंकुर ने स्वरोजगार का रास्ता चुना था। उसकी मौत की खबर ने परिवार की खुशियां छीन ली हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात जब अंकुर की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने का पता चला। वे उसे तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

आत्मघाती कदम के पीछे की वजह अभी भी रहस्य

अंकुर ने इतना बड़ा और खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है। मृतक के भाई ने बताया कि परिवार में किसी भी तरह का कोई झगड़ा या तनाव नहीं था और न ही अंकुर ने कभी अपनी किसी परेशानी का जिक्र किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत की असल वजह साफ हो सके।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें