फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक ने किया कायमगंज, मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी का तबादला – दिखें लिस्ट

जनपद फर्रुखाबाद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह ने दो प्रमुख कोतवाली के प्रभारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मोहम्मदाबाद और कायमगंज में नए कोतवाली प्रभारियों की तैनाती

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को कोतवाली मोहम्मदाबाद से हटाकर अब कायमगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कायमगंज कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी को अब मोहम्मदाबाद कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें