फर्रुखाबाद : कायमगंज में पुलिस का तगड़ा एक्शन, गैंगस्टर जुबैर के बाद अब तालिब की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस और प्रशासन ने अपराधियों की कमर तोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की GST चोरी करने और अवैध तरीके से तंबाकू की ढुलाई करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में कुख्यात गैंगस्टर जुबैर और सुखवीर की करोड़ों की संपत्तियां कुर्क करने के बाद, अब पुलिस के निशाने पर उनका खास साथी तारिक उर्फ तालिब आया है। शनिवार को प्रशासन की टीम ने तालिब की आलीशान कोठी और कीमती गाड़ियों को कुर्क कर लिया।

कायमगंज
कायमगंज

बैंड-बाजे के साथ कुर्की : ₹61 लाख का घर और लग्जरी गाड़ियां सील

कायमगंज के मऊ रशीदाबाद गांव में जब नायब तहसीलदार हर्षित सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल और बैंड-बाजा पहुंचा, तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने तालिब के मकान को सील करने के साथ-साथ उसकी दो कारें और दो ट्रक भी जब्त कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि कुर्क की गई कुल संपत्ति की कीमत ₹1 करोड़ 4 लाख 74 हजार आंकी गई है। इसमें अकेले मकान की कीमत करीब ₹61 लाख है, जबकि गाड़ियों की कीमत ₹43 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

कायमगंज
कायमगंज

तालिब के चाचा का मकान भी चपेट में, परिजनों ने किया विरोध

कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी गहमागहमी देखने को मिली। तालिब के चाचा अरशद का मकान भी इस कार्रवाई से प्रभावित हुआ है, क्योंकि दोनों मकानों का निकास एक ही गेट से है। परिजनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे पैतृक संपत्ति बताते हुए सील करने को गलत ठहराया। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि यह पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी को आपत्ति है, तो वह नियम के अनुसार अपील कर सकता है।

कायमगंज
कायमगंज

हाईकोर्ट के ‘स्टे’ के बावजूद नहीं बची संपत्ति

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तालिब ने अपनी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे (Stay) ले रखा था, जिसकी वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। लेकिन प्रशासन ने आर्थिक प्रहार करते हुए उसकी बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा 21 मार्च को अमन, अरबाज और फैसल की गिरफ्तारी के बाद हुआ था। पूछताछ में कुल 25 लोगों के नाम सामने आए थे, जिनमें 11 बड़े व्यापारी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : कायमगंज में 1.68 करोड़ की GST का भंडाफोड़, 11 बड़े कारोबारी समेत 25 पर FIR – 3 को पुलिस ने भेजा जेल

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें