फर्रुखाबाद : कायमगंज में हत्या आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल, 22 माह पहले हुई थीं शादी

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लालच में एक पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति शिवेंद्र उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हुआ उत्पीड़न

मृतका शोभा देवी के पिता रामशरण, जो शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम आजमपुर के निवासी हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि लगभग 22 महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शोभा की शादी कायमगंज के अमिलैया मुकेरी निवासी शिवेंद्र से की थी। लेकिन शादी की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकीं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही शिवेंद्र ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शोभा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

हत्या को हादसे का रूप देने की नाकाम साजिश

परिजनों का गंभीर आरोप है कि 30 मार्च को दहेज की मांग पूरी न होने पर शिवेंद्र ने शोभा की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष ने इस जघन्य अपराध को छुपाने के लिए इसे एक दुर्घटना दिखाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि छत पर कपड़े सुखाते समय बंदरों के हमले से डरकर शोभा सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, मायके पक्ष ने इस कहानी को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सुनियोजित हत्या करार दिया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई और जांच जारी

मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर कायमगंज कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी शिवेंद्र उर्फ पिंटू को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : कायमगंज में मोटरसाइकिल के लिए पत्नी की हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने रची बंदरों के हमले की खौफनाक कहानी – रिपोर्ट दर्ज

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें