फर्रुखाबाद : किशोरी की हत्या के आरोपी और पुलिस के बीच खूनी मुठभेड़, पैर में गोली लगने से धरा गया हत्यारा

जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बीते दिन एक किशोरी की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। बता दें कि 28 मार्च की रात आरोपी किशोर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन गुरुवार को जब काली नदी के पास से मासूम का शव मिला, तो इलाके में कोहराम मच गया। पूछताछ में सामने आया कि मासूम की हत्या कर शव को नदी के पास फेंक दिया गया था।

नवाबगंज
नवाबगंज

घेराबंदी देख पुलिस पर तानी बंदूक

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थीं। पुलिस को सटीक सूचना मिली कि मुख्य आरोपी विवेक पाल राजा रामपुर गांव के पास से भागने की फिराक में है। जैसे ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की, खुद को घिरा पाकर विवेक पाल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में सिपाही और आरोपी घायल

इस खूनी मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी विवेक पाल के पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि, इस क्रॉस फायरिंग में उत्तर प्रदेश पुलिस के बहादुर सिपाही अरविंद भी घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, जहां से आरोपी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

अवैध असलहा और बाइक बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि पीड़िता के परिवार को न्याय मिल सके।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : प्रेमी के कहने पर परिजनों के दूध में नशीली दवा मिलाकर घर से जेवर लेकर निकली किशोरी, काली नदी के पास बोरे में मिला शव – प्रेमी हिरासत में

Leave a Comment

और पढ़ें