फर्रुखाबाद : कायमगंज में गूंजे बालाजी के जयकारे, भक्तों ने डांडिया और भजनों के साथ मनाया बाबा का जन्मोत्सव – उमड़ा जनसैलाब

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव ‘बालाजी के दीवाने परिवार’ द्वारा बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा रेलवे रोड स्थित पीयूष अग्रवाल के आवास ‘बालाजी सेवा सदन’ (अग्रवाल कंप्यूटर) पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद और बालाजी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

भजन संध्या और डांडिया नृत्य ने बांधा समां

जन्मोत्सव के अवसर पर संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजन गाकर बाबा को रिझाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भक्तों द्वारा किया गया शानदार डांडिया नृत्य रहा। ढोल-नगाड़ों और भजनों की थाप पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान बाबा के जन्मोत्सव के विशेष गीत गाए गए और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां बांटी।

कायमगंज
कायमगंज

केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, उज्ज्वल भविष्य की कामना

परंपरागत तरीके से बाबा का भव्य केक काटा गया और जन्मोत्सव का आनंद लिया गया। मुख्य आयोजक पीयूष अग्रवाल ने उपस्थित सभी भक्तों के साथ मिलकर बाबा की आरती उतारी और श्री बालाजी महाराज से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। भक्त अपनी सामर्थ्य अनुसार बाबा के लिए विशेष भेंट और उपहार लेकर पहुंचे थे।

कायमगंज
कायमगंज

नगर के गणमान्य लोग और भारी संख्या में भक्त रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीयूष अग्रवाल, प्रियंका, अनमोल, मान्या, गौरी, प्रिया, नीरज, राहुल, शिखा, शुभांगी, बिन्दु, दीपिका, अमित अग्रवाल, लवली, रेखा यादव, स्नेह गुप्ता, पूनम, सीमा, मानवी, शिल्पी, नीलम, महक, गुड़िया, रिंकी, बीना, हर्षित, रमेश गुप्ता, विजय विक्रम सिंह, विजय गुप्ता, शैलेश, ज्योति श्याम गौड़, श्लोक गौड़, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें