फर्रुखाबाद : प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को फावड़े के साथ दबोचा

जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में युवक की गला रेतकर की गई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बता दें कि बीते 23/24 मार्च की रात को गांव गैसिंगपुर निवासी रामनिवास कश्यप के 32 वर्षीय लखन कश्यप की उनके घर के बाहर सोते समय बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता रामनिवास कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

प्रेम प्रसंग की रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही 21 वर्षीय युवक नितुल पुत्र स्व. लालाराम को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी नितुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि क्षेत्र की एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर लखन कश्यप से उसका विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने लखन को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

मौका पाकर किया हमला, पुलिस ने बरामद किया हथियार

आरोपी नितुल ने बताया कि घटना वाली रात जब लखन घर के बाहर अकेला सो रहा था, तब उसने मौका पाकर फावड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि लखन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने 27 मार्च को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी

इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक आशु कुमार, कांस्टेबल ललित, मस्साराम और मनीष शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और मामले की कानूनी विवेचना जारी है।

फर्रुखाबाद : घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें