फर्रुखाबाद : चलती बाइक से महिला के कुंडल लूटे, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ा – दूसरा फरार

शुक्रवार को फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के करनपुर घाट निवासी राम अपनी बहन मंजू देवी को बाइक पर लेकर एटा जिले के अलीगंज स्थित लहचोरा जा रहे थे। मंजू अपनी ननद शारदा का हाल-चाल लेने जा रही थीं, जिनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। सफर के दौरान उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में उनके साथ कोई अनहोनी होने वाली है।

चलती बाइक पर झपट्टा मारकर छीने कुंडल

शुक्रवार दोपहर जैसे ही उनकी बाइक कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ढमढेरा के पास पहुँची, पीछे से आए दो शातिर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के बराबर अपनी गाड़ी लगा दी। मौका पाकर बदमाशों ने मंजू के कानों में पहने कुंडल पर जोर से झपट्टा मारा। कुंडल में धागा बंधा होने के कारण झटके के साथ दोनों कुंडल बदमाशों के हाथ में आ गए और वे तेजी से फरार होने लगे।

बोलेरो चालक की मदद से बदमाशों का पीछा

लूट के बाद राम ने शोर मचाया और वहां से गुजर रहे एक बोलेरो चालक से मदद मांगी। जांबाज बोलेरो चालक ने तुरंत बदमाशों की बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों और बोलेरो चालक के दबाव के कारण विरहिमपुर गांव के पास बंबा पुलिया के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

बाइक गिरने के बाद एक बदमाश भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा पास के ही एक शौचालय में छिप गया। पीछा कर रहे लोगों ने घेराबंदी कर शौचालय में छिपे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही

Leave a Comment

और पढ़ें