फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने देखी जमीनी हकीकत, गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण – दिए निर्देश

गुरुवार को फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बलराम गैस सर्विस, जितेंद्र गैस सर्विस और राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन पर पहुंचकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। अचानक हुए इस निरीक्षण से एजेंसी संचालकों में हलचल मच गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

गैस सिलेंडर की उपलब्धता और डिलीवरी पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। एजेंसी संचालकों से पूछा गया कि उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर पहुंचने में कितना समय लगता है। जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिले और किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

पेट्रोल पंप पर स्टॉक चेक, सड़क सुरक्षा पर सख्ती

इसके बाद डीएम और एसपी ने राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन पर पहुंचकर पेट्रोल और डीजल के स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। खास तौर पर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल न देने की हिदायत दी गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के कटे चालान

निरीक्षण के दौरान कई बाइक सवार बिना हेलमेट चलते मिले। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

डीएम का बयान – जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं

जिलाधिकारी ने कहा कि फर्रुखाबाद में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें