फर्रुखाबाद : पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेम नगर निवासी विजय और उसकी पत्नी शिवानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की वजह बच्ची की पिटाई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि विजय ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी शिवानी पर जानलेवा हमला कर दिया।

कायमगंज
मर्कर शिवानी का फाइल फोटो

अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में मातम

हमले के बाद शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस की कार्रवाई: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मृतका के पिता चंद्रकिशोर कोरी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पति विजय, ससुर रामनिवास, सास पुष्पा और देवर राघव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को मुख्य आरोपी विजय को मुंडोल गांव के पास एक ईंट भट्टे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

फर्रुखाबाद : कायमगंज में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, एक साल की बच्ची के सर उठा मां का साया – आरोपी पति फरार

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें