फर्रुखाबाद : ड्यूटी से लौटते समय बिगड़ी PRD जवान की हालत, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित – पुलिस जांच में जुटी

  • ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान की मौत।
  • बाइक रोकते ही अचेत होकर गिरे जवान।
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
  • शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय हुआ हादसा

जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर के रहने वाले 48 वर्षीय पीआरडी (PRD) जवान समर पाल सिंह की सोमवार शाम अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बता दें कि मृतक पीआरडी जवान समर पाल सिंह की लकूला स्थित विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) के कैश काउंटर पर अपनी ड्यूटी तैनात थे। सोमवार शाम जब वह अपनी शिफ्ट खत्म कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी बिजली घर से कुछ ही दूरी पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

फर्रुखाबाद
मृतक PRD जवान समर पाल सिंह का फाइल फोटो

सड़क पर बाइक खड़ी करते ही गिरे समर पाल

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि समर पाल सिंह को शायद अपनी बिगड़ती हालत का अहसास हो गया था। उन्होंने सड़क किनारे अपनी बाइक रोकी और जैसे ही उसे खड़ी करने की कोशिश की, वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बिना समय गंवाए इंसानियत दिखाई और तुरंत उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

छह भाइयों में सबसे बड़े थे समर पाल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

समर पाल सिंह अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पीछे उनकी पत्नी माया देवी, चार बेटियां और दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चे अभी छोटे हैं। अस्पताल पहुंची मां वर्षा देवी और पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान की इस तरह अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, प्राथमिक तौर पर इसे हार्ट अटैक या अचानक तबीयत बिगड़ना माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें